कुँआ फलिया की सन्देश देती रैली—–

कुँआ फलिया ने भारत खूबसूरत,लेकिन क्या लड़किया सुरक्षित ,पर निकाली सन्देश देती यात्रा–
रूह काँपी दिल ठहर गया,देख दरिंदो की हसरत,सारा भारत सहम गया—
आलीराजपुर—–राकेश तंवर। —–कुआं फलिया गणेश उत्सव समिति अपने प्रभावी और विभिन्न बुराइयों को संदेश देते रोचक कार्यक्रम करने के लिए पिछले 3 सालों से अपनी छाप छोड़ रहे हैं। सोमवार की रात को देश की पीड़ा लड़कियों पर होते अत्याचारों पर संदेश देती रैली निकाली।


भारत खूबसूरत है, लेकिन क्या लड़कियों के लिए सुरक्षित है।विषय को लेकर कुआं फलिया गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने हाथों में स्लोगन रूपी सन्देश लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालते हुए देश की पीड़ा बताते हुए मार्मिक संदेश दिया की रूह काँपी, दिल ठहर गया, देख दरिंदों की हसरत, सारा भारत सहम गया।


कुआं फलिया गणेश उत्सव की यह टोली जब मोन होकर संदेश देते हुए शहर के प्रमुख मार्गो को अपने कदमों से नाप रही थी, तब तख्तियों में उकेरे संदेश को देख आम लोक भी सोचने को कहीं विवश हुए होंगे कि भारत तो बहुत खूबसूरत है, लेकिन क्या लड़कियों के लिए सुरक्षित है।


समिति की लाड़लियों ने अपनी माताओ,भाइयो के साथ डॉक्टर,शिक्षक,वकील,कुक जैसे किरदारों में भी युवतियों की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए छुपे सन्देश को लोगो के मन मे उतारने का प्रयास किया।
अनेकता में एकता का सन्देश— उसके पूर्व पंडाल में समिति की युवा बालिका मंडल द्वारा तैयार की हुई थीम अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता के सूत्र वाक्य को दिखाते हुए पंजाबी, राजस्थानी, असम, गुजराती, बंगाली जैसे प्रदेशों की वेशभूषा के माध्यम से संदेश देने का आलोकिक प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *