भाजपा का सदस्यता महाअभियान 1 सितम्बर से—

ताक धीना धिन ताक—
भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से
प्रधानमंत्री मोदी के सदस्य बनने से आरम्भ होगी अभियान की कवायत
8800002024 पर मिस्ड काल आपको दिलाएगा भाजपा की सदस्यता
अभियान की जिम्मेवारी सभी कार्यकर्ताओं की,सशक्त संगठन की रचना आपका कर्तव्य—मंत्री चौहान
आलीराजपुर– भाजपा के द्वारा एक सितंबर से भाजपा सदस्यता अभियान का आरंभ होने जा रहा है इस अभियान को चलाने में हम सभी कार्यकर्ताओं की महत्व पूर्ण जिम्मेदारी होगी क्योंकि आपके प्रयासों से उत्तम चरित्र साफ सूत्री छवि के बने भाजपा के कार्यकर्ता देश देश स्तर पर एक सशक्त संगठन की रचना में सहयोगिता करेंगे इसलिए आपको बूथ से लेकर मंडल स्तर तक एवं मंडल से लेकर जिला स्तर तक संगठन के नवीन भाजपा के सदस्य बनाएं।
उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहें।


इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला प्रभारी शैलेश दुबे,भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व विधायक माधवसिंह डावर,विशाल रावत जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र मोदी मंचासीन थे। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर हम सभी को न केवल भाजपा की सदस्यता लेना है, अपितू अन्य सभी को भी भाजपा की सदस्यता दिलाना हम सब कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी बन जाती है। अतः सभी कार्यकर्ता इस अभियान की आरंभ होते ही इस महत्वपूर्ण महा अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।
अभियान को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मंत्री जयदीप सिंह कहां की 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाने के साथ ही अभियान की शुरुआत होगी मंत्री जयदीप में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पूर्व की सदस्यता पार्टी संगठन द्वारा भंग कर दी गई है इसलिए कोई कार्यकर्ता कितना ही पुराना सदस्य हो उसे अभियान में सदस्यता लेनी होगी भाजपा जिला प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने इस अवसर पर कहां की किस महा अभियान में कार्यकर्ता सुस्त रवैया ना अपनाये,क्योंकि इस अभियान की देखरेख की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने इस दौरान कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जोबट और आलीराजपुर विधानसभा से जितने मत पार्टी को मिले हैं उतने सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता मन से लग जाए।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *