देश को अंग्रेजो से गुलामी की मुक्ति दिलाने मे कांग्रेस की महत्वपुर्ण भुमिका-पटेल

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का किया सम्मान

आलीराजपुर। कांग्रेस वर्षो पुरानी पार्टी है, देश को गुलामी से आजादी दिलाने मे कांग्रेस की महत्वपुर्ण भुमिका रही है। नेताओं ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए तो कई नेता स्वतंत्रता संग्राम में जेल में बंद रहे। इन्हीं नेताओं के त्याग और बलिदानो से देश को अंग्रेजो की जंजीरो ओर गुलामी से मुक्ति मिली है। आज भाजपा देष मे दुष्प्रचार कर देष को ग्रहयुद्ध की ओर धकलने मे लगी हुई है, लेकिन आमजनता ओर कांग्रेस भाजपा के इस मंसुबे को कभी पुरा नही होने देंगी ओर पुरे देष मे सडको पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। यह बाते जिला कांगे्रस अध्यक्ष महेष पटेल ने अभा राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, प्रकाषचंद्र जेन सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिला कांग्रेस द्धारा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के आरंभ मे कांग्रेस पार्टी के महान संस्थापको के चित्र पर माल्र्यापण कर पुजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के लिए अपना निस्र्वाथ सेवाए देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ का शाल-श्रीफल भेटकर हार-फुल मालाओ से सम्मान किया गया। उपस्थित सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी मजबुत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे नेताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारै भी लगाए गए। केंद्र की मोदी सरकार को आडे हाथो लेते हुए पटेल ने कहा कि जिन लोगो ने कभी देश के लिए कुछ किया ही नही वह अब ऊगली कटाकर शहीदों में नाम लिखवा रहे है। भाजपा देष को तोडने का काम कर रही है।,लेकिन कांगे्रस पार्टी सडको पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। कार्यक्रम को पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, कांग्रेसी नेता प्रकाषचंद्र जैन, सानी मकरानी, महिला नैत्री शोभना आंेंकार सहित अनेक नेताओ ने संबोधित कर देष को आजादी दिलाने मे दिए गए महत्वपुर्ण योगदान एवं कांगे्रस के इतिहास के बारे मे अवगत कराया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्धय कैलाष चैहान, मदन डावर, ऊषान गरासिया, लईक भाई, पुर्व जपं अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, सरपंच गवरसिह, सरपंच बंषीलाल बारिया, खुर्षिद अली दिवान, राजेंद्र टवली, अनिल थेपडिया, हाजी सिराज पठान, फुलचंद जेन, डा. एएम षैख, भुरसिंह डावर, राजंेद्र गुडडु, सुनिल डुडवे, समरथ राठोड, अजहर चंदेरी, सोनु वर्मा, जीतु देवडा, मंसुर मर्चेंट, ईरफान मंसुरी, संजय माहेष्वरी, ईकबाल मदनी, अंकित माहेशवरी सहित बडी संख्या मे कांगे्रसी नेता, कार्यकर्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *