प्रदेश संगठन के लक्ष्य को पूरा करेंगे—-मकु परवाल

सदस्यता अभियान को लेकर बोले भाजपा जिलाध्यक्ष—
2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने का काम करेंगे कार्यकर्ता
अभियान में आलीराजपुर जोबट के प्रभारी बनाये
आलीराजपुर— 2047 तक विकसित भारत का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे अन्य नेताओं ने देखा है। उसे भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता ही पूरा करेंगे। ऐसे में हमारा सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण हो जाता है, जो इस अभियान को लगन और परिश्रम से पूरा करने के लिए भागीरथी प्रयास करता है। उक्त विचार भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल ने कहे।
भाजपा नेता मकु परवाल ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा 15 हजार सदस्य बनाने का जिले को लक्ष्य दिया गया है, उसे 25 सितंबर तक पूरा कर लेंगे।


परवाल ने बताया कि 25 सितंबर तक संगठन महापर्व के दौरान बूथ स्तर पर जाकर पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नई टोली को भी भारतीय जनता पार्टी की प्रति और नीति से जोड़ना है इसीलिए हर कर गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ देश हितेषी कार्य की जानकारी भी नव मतदाताओं और भाजपा से जुड़ने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को देना है। भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहां है कि जिले के 12 मंडलों में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और जिला कार्यकारिणी के सदस्य सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश संगठन के लक्ष्य को पूरा करेंगे।


सदस्यता प्रभारी बनाये— सदस्यता अभियान के लिये भाजपा जिलाध्यक्ष परवाल ने आलीराजपुर और जोबट विधानसभा के प्रभारियों की घोषणा की है।आलीराजपुर प्रभारी नरिंग मोरी ,सहप्रभारी संजय गुप्ता जोबट प्रभारी मांगीलाल चौहान,सह प्रभारी हीरालाल शर्मा को बनाया है।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *