कलेक्टर ने किया वृद्ध जनों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन् दिवस पर किया सम्मान
वृद्बजन आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहे- -कलेक्टर
आलीराजपुर—- वृद्ध जन आज के इस युग में जमाने में आत्मनिर्भर रहे अपने जीवन भर की कमाई को बचाकर रखें और अपना जीवन आनंद खुशी से व्यतीत करें उक्त विचार कलेक्टर डॉक्टर अरविंद बड़ेकर ने कलेक्टर परिषद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन पर वृद्ध जनक को सम्मानित करते हुए कहें। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन के आरंभ में वृद्ध जनों को प्रणाम करते हुए कहा कि वह अपने को भाग्यशाली मानते हैं। उन्हें ऐसे कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। इस इस दौरान कलेक्टर ने शान द्वारा श्रद्धा जनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वृद्ध शिक्षक भैरु सिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त परिवार प्रथा की विघटन के चलते वर्तमान में वृद्ध जनों के सम्मान में कमी आई है। वही पूर्व प्राचार्य अरविंद गेहलोत ने कहा कि वृद्ध जन अपने स्वास्थ्य एवं सफाई पर विशेष ध्यान दें।
कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर डोक्टर बेडेकर और मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत प्रखर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्ध जनों का फूलमाला पहनाकर शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *