शहर के मंदिरों में हुआ अन्नकुट महोत्सव का आयोजन,लगाए 56 भोग

आलीराजपुर। दीपावली पर्व के बाद नव वर्ष के शुभारंभ से ही शहर के मंदिरों में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो जाता है इसी कडी में मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर महाप्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान मंदिरों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भगवान को लगाया गया।
दरअसल अन्नकुट महोत्सव प्रतिवर्ष शहर में बड़ी ही धुमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी अन्नकुट महोत्सव मनाया गया परंतु कोविड 19 के चलते इस बार जहां भाई दूज को अन्नकुट महोत्सव मनाया जाता था वहां तीज के दिन मनाया गया ताकि मंदिरों में एक साथ भक्तो की भीड एकत्रित न हो। फलस्वरूप सोमवार को शहर के सबसे प्राचीन शेषशायी आचार्य मंदिर में अन्नकुट महोत्सव मनाया गया। वही मंगलवार को राजवाडा स्थित सिद्धेश्वर हुनमान मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, नृसिंह मंदिर में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में महाप्रसादी के तौर पर मिक्स सब्जी का वितरण किया गया। जिसका बडी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।
Rakesh Tawar 
9685904696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *