ये भाजपा की सरकार है–

झूठे वादों और जुमलों की सरकार नही,वादा करके निभाने वाली भाजपा की सरकार है–
प्रदेश प्रवक्ता मालू

आलीराजपुर—–

जो कहते हैं वह करते हैं झूठे वादे नहीं करते। समृद्धि लाएंगे, प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं,जैसे नारों से हम भ्रमित नहीं करते, जैसे कांग्रेस ने किया था। बल्कि गरीब कल्याण हमारा ध्येय होकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और गांधी जी के सपनों को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की बेहतरी के लिए काम करते हैं। उक्त विचार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने जन् आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा।

प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि 10 दिनों में कर्ज माफी कर देंगे,नहीं की,बेरोजगारी भत्ता देंगे, नहीं दिया, जैसे नारों से किसान परेशान बेहाल हो गए। कांग्रेस के कर्ज माफी के नाम पर प्रमाण पत्र वितरित करने के वादे के चक्कर में प्रदेश के 11 लाख किसान डिफाल्टर हो गए जिसके चलते किसानो की सिंचित भूमि नीलामी की कगार पर आ गई थी, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को करोड़ों की ब्याज माफी देकर उन्हें राहत दी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार जब दोबारा सत्ता में लोटी लौटी तो कोऑपरेटिव बैंक में 867 करोड़ 22 सो करोड़ फसल बीमा में जमा करवाएं। यह सच्ची किसान हितेषी भाजपा सरकार है जो हरदम किसानों का ध्यान रखती है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता मालू कहा कि प्रियंका गांधी को कटघड़े में खड़ा करते हुए प्रति प्रश्न करते हुए कहा कि जब वह झाबुआ दौरे पर आएगी तो उन्हें इन सवालों का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने उनके परिवार ने जब देश में मुखिया के तौर पर काम किया तो उन्होंने आलीराजपुर झाबुआ जिले के लिए कौन-कौन से विकास किया ।वह उन्हें बताना चाहिए।कांग्रेस ने झाबुआ आलीराजपुर को केवल प्रयोगशाला के तौर पर देखा है। इसीलिए प्रियंका गांधी को पश्चाताप करना चाहिए, कांग्रेस सरकार में प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार हुआ विकास कार्य नहीं।

कपटनाथ और मिस्टर बंटाढाल लोगो को भृमित करते हुए फ़ीर सेआ कर प्रदेश की जमीन उजाड़ नही दे।इसलिए जनता को जाग्रत करने के लिये जनता के बीच जा रहे है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल,भाजपा नेता जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी किशोर शाह,मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।
जिले के विकार कार्य—एक नजर में
लाड़ली लक्ष्मी योजना-44701
लाडली बहना—125567
किसान कल्याण–177600
प्रधानमंत्री आवास– ग्रामीण–77665 — * शहरी—2117
आयुष्मान–446203 किसान ब्याज माफी—14083 किसान। जल जीवन मिशन—-156 ग्राम प्रधानमंत्री सड़क —-1125.08 किमी।

इस तरह के अनेकों विकास के मापदंड भाजपा सरकार ने जीवटता के साथ तय किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *