भाजपा के नागरसिंह चौहान विजय जुलूस के समापन पर बोले–
फाइनल की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता—नागर सिंह चौहान
भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल भी जीत की खुशी में थिरके–
आलीराजपुर—-राकेश तंवर
भाजपा प्रत्याशी नगर सिंह चौहान का विजय जुलूस शासकीय महाविद्यालय मतगणना परिसर से लोगों की भारी भीड़ की उपस्थिति में लोगों के अभिवादन और धन्यवाद करता जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा ।
![](https://janjagranexpress.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG20231203172455-1024x768.jpg)
बस स्टैंड पर लोगो का, मतदाताओं,कार्यकर्ताओ का आभार मानते हुए नागर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहां है कि मेरी जीत आपकी मेहनत और संकल्प के चलते हुई है,लेकिन अब हमें नई दिल्ली के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी से तैयारी कर लोगों से संपर्क बढ़ाना चाहिए ।
![](https://janjagranexpress.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG20231203172108-1024x768.jpg)
लोगों के सुख-दुख कम में सारथी बनते हुए विधानसभा क्षेत्र में अपने वचन पत्र में किए गए सभी वादों का में अगले पांच सालों में हिसाब देते हुए उन्हें पूरा करूंगा मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा।
![](https://janjagranexpress.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG20231203171916-1024x768.jpg)
भाजपा जिलाध्यक्ष थिरके— भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल बस स्टैंड पर थिरकते कार्यकर्ताओ के हुजूम के बीच स्वयं को भी रोक नही पाए और नागर सिंह चौहान की जीत में थिरकने को मजबूर हो गए।
ये रहे दोनों विधानसभा के फाइनल आंकड़े—
आलीराजपुर विधानसभा
अंतर सिंह पटेल – 3705
भाजपा नागर सिंह चौहान– 83764
कांग्रेस मुकेश पटेल –80041
नवल सिंह मंडलोई –2706
सुरेंद्र ठकराला – 11361
हिरला चौहान –2275 भाजपा के नागर सिंह चौहान 3723 वोट से विजय घोषित किए गए।
जोबट विधानसभा–
भाजपा विशाल रावत – 42027
कांग्रेस सेना पटेल – 80784
मोहन निगवाल – 3216
सूरपाल अजनार – 9614
रिंकू बाला डावर – 2527
दिलीप सिंह भूरिया – 1737
माधो सिंह डावर – 21312
कांग्रेस की सेना महेश पटेल 38757 वोटो से जीती।