सांड बने लोगो की मुसीबत,2 वाहनों में किया नुकसान
आलीराजपुर—- नगर में घूमते दो सांडों ने आपस में लड़ते हुए एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन में तोड़फोड़ कर दी जिसके चलते लोगों में भय व्याप्त है।इसके पूर्व भी दो पशुओं के आपस मे लड़ने के चलते 1 युवक का हाथ फ्रेक्चर हुआ था वही वाहनों में भी नुकसान हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 1:00 बजे लगभग दो सांड आपस में लड़ते हुए माताजी मोहल्ले में दौड़ लगाने लगे। इसी बीच लड़ते हुए सांडों ने गली में रखे चारपहिया वाहन के साथ दो पहिया वाहन को नुकसान पहुँचाया। स्थानीय रहवासी विनय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास दो सांड लड़ते हुए मोहल्ले में दौड़ लगाने लगे ।इसी बीच वे गली के किनारे खड़ी एक चारपहिया वाहन के ऊपर चढ़ गए ।इनकी आपसी भिड़ंत में वाहन के आगे का कांच फुट गया, वही वाहन के दरवाजे में भी नुकसान हुआ है ।एक स्कूटी के सांडों के चपेट में आने ने नुकसान हुआ है ।विनय ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व भी दो सांडों की आपसी लड़ाई में एक रहवासी का हाथ फ्रेक्चर हो गया था और एक चारपहिया वाहन इको में भी काफी नुकसान हुआ था।
स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों से इस तरह की समस्याओं पर ध्यान देकर इनका रेस्क्यू करने का कहा है। ताकि आगे से दूसरे लोग इनका शिकार नही बने।