गरासिया ने लगाया कांग्रेस को ग्रहण,भाजपाई हुए कई कांग्रेसी नेता—-

गरासिया ने लगाया कांग्रेस को ग्रहण
मंत्री चौहान की उपस्थिति में सोण्डवा जनपद अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी हुए भाजपाई
आलीराजपुर—- कांग्रेस के कद्दावर नेता उसान गरासिया ने आखिरकार कांग्रेस को ग्रहण लगाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सोण्डवा जनपद अध्यक्ष के साथ विकासखंड के कई बड़े नेताओं ने भी वन मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए है ।
एक तरह से यह खबर कांग्रेस के लिए बहुत दुख भरी खबर हो सकती है, क्योंकि क्षेत्र के ताकतवर और कद्दावर कांग्रेसी नेता उसान गरासिया ने आखिरकार अपनी पत्नी रेवली उसान सोण्डवा जनपद अध्यक्ष ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल की क्षेत्र विकास की कुशल रणनीति के तहत सोण्डवा तहसील के कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रभावित होकर भाजपा का हाथ थामा है ।
ये हुए भाजपा में शामिल-— सोंडवा जनपद अध्यक्ष के साथ बखतगढ़ के सरपंच सकरिया कनेश, खेरवाड़ा के युवा नेता राहुल भेड़िया जनपद सदस्य खुर्सियां भाई, जनपद सदस्य जयसिंह ठकराला, जनपद सदस्य कंजारिया बिलझरी, कांग्रेस नेता गणपत कनेश थरवाटा,जतन भाई उमरी,दीपू भाई सरपंच चिनिया भाई, उदयसिंह डोडवे,रूमालसिंग कनेश,रेवजी भाई सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
कांग्रेस को लगा बड़ा आघात–— जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत सोदवा की अध्यक्ष रेवली और उनके पति उसान गरासिया जैसे कद्दावर नेताओं के साथ अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के भाजपा में जाने से कांग्रेस को भारी आघात लगा है। सोंडवा जनपद पंचायत भी अब कांग्रेस पाले से भाजपा के पाले में चली गई।


विकास में कोई कमी नही होगी—-इस दौरान प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने उपस्थित कार्यकर्ता और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि क्षेत्र में सभी आवश्यक विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। आगामी लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीतकर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन रहे हैं। आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, जिला महामंत्री नरिंग मोरी,मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया,सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जयपाल खरत, विस्तारक कल्याण डामोर ,छकतला मंडल प्रभारी निलेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *